फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad class 10 girl commit suicide police took off dead body from cremation ground

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, बिना पुलिस को बताए पहुंचे श्मशान घाट, पुलिस ले गई शव

Thu, 27 Aug 2020 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad class 10 girl commit suicide police took off dead body from cremation ground
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के सिहानी सुभाष नगर में बुधवार को 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर हिंडन श्मशान घाट पहुंच गए, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सिहानी सुभाष नगर निवासी 17 वर्षीय लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। किशोरी के माता-पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वे बुधवार सुबह काम पर चले गए जबकि किशोरी व उसके छोटे भाई-बहन घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर किशोरी के माता-पिता घर पहुंचे और पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने हिंडन मोक्षस्थली पहुंच गए। वहां पर पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने के चलते अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं मिली। बाद में परिजनों को पुलिस को सूचित करना पड़ा।  


कई दिन से तनाव में थी किशोरी, वजह जानने में जुटी पुलिस
परिजनों के मुताबिक, किशोरी पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी लेकिन उसने परिवार में किसी को कुछ नहीं बताया था। इसके अलावा उसने आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed