फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad air quality is the worst in the country

गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब, बारिश के दो दिन बाद फिर बढ़ा प्रदूषण

Tue, 03 Mar 2020 02:44 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 02:44 AM IST
सार

सोमवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच गया।

विज्ञापन
Ghaziabad air quality is the worst in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन राहत मिलने के बाद फिर से गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर बढ़ गया। सोमवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया, जो कि मानकों से करीब ढाई गुना अधिक है। 

विज्ञापन


शनिवार हुई बारिश के बाद रविवार को गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में पहुंच गया था। बारिश का असर कम हुआ तो शहर का एक्यूआई फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में शहर का एक्यूआई मानकों से ढाई गुना अधिक हो गया। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया। शहर के आंकड़े देखे जाएं तो वसुंधरा इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर 244 और पीएम 2.5 का स्तर 286 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 262 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 223 और पीएम 2.5 का स्तर 262 दर्ज किया गया। संजय नगर इलाके का एक्यूआई सबसे कम 238 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर भी सबसे कम 170 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 238 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषित शहरों की सूची
शहर                        एक्यूआई
गाजियाबाद                256
भिवाड़ी                      252
फरीदाबाद                  240
गुवाहाटी                    235

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed