फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get all the affordable apartment, the dairy will be out of town.

सभी को मिलेगा अफोर्डेबल फ्लैट, डेयरी होंगी शहर से बाहर

Sun, 25 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Get all the affordable apartment, the dairy will be out of town.
स्मार्ट सिटी में न केवल सड़क, सीवर, बिजली-पानी की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बेआसरा लोगों को आसरा भी मिलेगा। अफोर्डेबल मकान बनाकर लोगों को मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर की सीवर और ड्रेनेज सिस्टम के लिए परेशानी बन चुकी डेयरियां भी बाहर होंगी।  निगम दोनों मुद्दों को स्मार्ट सिटी की डीपीआर में शामिल करेगा।

स्मार्ट सिटी की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने से पहले नगर निगम ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और पार्षदों से सुझाव लेने के लिए गोष्ठी की।

पार्षद जाकिर सैफी ने कहा कि झुग्गियों को हटाए बिना स्मार्ट शहर की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि शहर में झुग्गियों को हटाकर उन्हें मकानों में विस्थापित किया जाए।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए सदस्य गोपाल माहेश्वरी ने कालोनियों के बीच चल रही डेयरियों को हटाकर शहर से बाहर ले जाने का भी सुझाव दिया। इससे न केवल सफाई होगी, बल्कि सीवर-ड्रेनेज भी जाम नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने दोनों सुझावों को डीपीआर में शामिल करने का आश्वासन दिया है। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के साथ हुई बैठक में चेयरमैन तेजेंद्र पाल त्यागी ने 13 स्थानों पर रोजी-रोटी की तलाश में बैठे रहने वाले राज मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर के लिए शेल्टर, टॉयलेट्स बनवाए जाने का सुझाव दिया।


उन्होंने ऐसी क्विक रिएक्शन टीम के गठन का सुझाव दिया जो नाली, सड़क टूटने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे रिपेयर करे। फेडरेशन के मुख्य समन्वयक मुकेश अग्रवाल ने जगह-जगह एसटीपी बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed