फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get a registry for the time being, then strike

आज-कल करवा लें रजिस्ट्री, फिर हड़ताल

Tue, 14 Jul 2015 05:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Get a registry for the time being, then strike

सरकारी अधिकारियों के रवैये से परेशान तहसील कंपाउंड संघ ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला किया है। सोमवार को आयोजित संघ की एक बैठक में 16 जुलाई से हड़ताल का फैसला लिया गया। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


तहसील कंपाउंड संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कुमार त्यागी के अनुसार पुलिस से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों के रवैये के चलते हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को आरडीसी में एक अधिवक्ता शशि भूषण भटनागर और उनके बेटे डा. गोपाल भटनागर पर हमला हुआ था। उन्हें गंभीर चोटें आईं, मगर पुलिस ने सिर्फ एनसीआर काटकर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेअलावा आए दिन एआईजी स्टांप द्वारा इंडेक्स अपने कार्यालय में मंगाकर मनमाने तरीके से इसमें से लोगों के नाम चुनकर उन्हें नोटिस भेजते हैं। इससे अधिवक्ताओं और रजिस्ट्रीधारक को परेशानी होती है।


यह प्रक्रिया पूरी तरह से अनुचित है। तहसील परिसर में बैंक शाखा शुरू कराए जाने का अधिकारी कई बार आश्वासन दे चुके हैं, मगर आज तक यह डिमांड पूरी नहीं की गई।

तहसील परिसर की सड़कें, जलभराव और गंदगी ने भी जीना हराम कर रखा है। इन मामलों में एसएसपी-डीएम से शिकायत की गई।

कई बार यह मामला तहसील दिवस के दौरान भी उठाया गया, मगर अधिकारियों केकानों पर जूं नहीं रेंगी। इसी के चलते अब हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed