फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Geotagging of more than two lakh properties so far

एमसीडी: अब तक दो लाख से ज्यादा संपत्तियों की जियो टैगिंग, आखिरी तारीख 29 फरवरी

Tue, 20 Feb 2024 05:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Feb 2024 05:02 AM IST
सार

एमसीडी ने पहले दिल्ली की सारी संपत्तियों को जियो टैग करने के लिए 31 जनवरी की तारीख तय की थी। पहले 50 दिन में 15 लाख संपत्तियों को जियो टैग होना था। इनमें से करीब 4 लाख व्यावसायिक संपत्तियों को पहले टैग होना था।

विज्ञापन
Geotagging of more than two lakh properties so far
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो लाख से ज्यादा संपत्तियों को अबतक एमसीडी ने जियो टैग किया है। करीब 15 लाख संपत्तियों का जियो टैग करने का लक्ष्य है। निगम ने दिसम्बर में काम शुरू किया और पहले हफ्ते में करीब 20 हजार संपत्तियों को जियो टैग करने में सफलता हासिल की। लेकिन फिर ये काम धीमा पड़ा और काम को पूरा करने की आखिरी तारीख निगम को करीब एक महीने आगे बढ़ानी पड़ी। 29 फरवरी आखिरी तारीख है। लेकिन जिस गति से जियो टैगिंग का काम चल रहा, उस हिसाब से निगम को फिर से आखिरी तारीख बढ़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


एमसीडी ने पहले दिल्ली की सारी संपत्तियों को जियो टैग करने के लिए 31 जनवरी की तारीख तय की थी। पहले 50 दिन में 15 लाख संपत्तियों को जियो टैग होना था। इनमें से करीब 4 लाख व्यावसायिक संपत्तियों को पहले टैग होना था। लेकिन करीब 70 दिन बीत जाने के बाद भी तय लक्ष्य का करीब 13 फीसदी संपत्तियों की जियो टैगिंग हुई है। 
विज्ञापन


खुद करें अपनी संपत्ति की जियो टैगिंग
लोग अपने मोबाइल से खुद आसानी से यूनिक व प्रॉपर्टी नंबर के जरिए जियो टैगिंग कर सकते हैं। मौजूदा समय जियो टैगिंग करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि टैगिंग करने वाली संपत्तियों को ही निगम की योजना के तहत संपत्तिकर में छूट मिलेगी। संपत्तियों की जियो टैगिंग करने पर करदाताओं को प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed