{"_id":"8ba6fa9c15c7934519cc404446889e19","slug":"gda-will-launch-today-of-1120-flats-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"GDA ने लॉन्च की 1120 फ्लैटों की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GDA ने लॉन्च की 1120 फ्लैटों की योजना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमित आय वर्ग के शहरवासियों के लिए 1120 फ्लैट्स की स्कीम लॉन्च की।
विज्ञापन
स्कीम के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ योजना के 1024 ईडब्ल्यूएस और मधुबन-बापूधाम के 96 मिनी एमआईजी फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। स्कीम के लिए 25 अगस्त से सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन होंगे। 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
जीडीए संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में 1024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की स्कीम लांच की जाएगी। फ्लैट चार मंजिल तक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट्स की कीमत 6.67 लाख और इससे ऊपर की मंजिलों के फ्लैट्स की कीमत 5.65 लाख रुपये होगी। प्रत्येक फ्लैट का एरिया 29.70 वर्गमीटर है।
मधुबन-बापूधाम योजना में शामिल 96 मिनी एमआइजी फ्लैट्स का साइज करीब 76 वर्गमीटर है। एक फ्लैट की कीमत 20.22 लाख रुपये होगी।
सिर्फ ऑनलाइन आवेदन
स्कीम में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक घर बैठे जीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरेंगे। क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट किया जा सकता है।
विज्ञापन