फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gb pant engineering college admission matter students ends agitation on lg anil baijal request

उपराज्यपाल के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ छात्रों का आंदोलन, जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले का था मामला

Tue, 10 Nov 2020 07:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
gb pant engineering college admission matter students ends agitation on lg anil baijal request
उपराज्यपाल अनिल बैजल

जीबी पंत इंजनीयरिंग कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर जारी छात्रों का धरना आज समाप्त हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जीबी पंत कॉलेज के छात्र बीते नौ दिन से धरने पर थे। मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद उनसे मिले आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को उपराज्यपाल ने आंदोलनरत छात्रों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। लगभग 20 मिनट तक चली इस बातचीत में उन्होंने ने सभी विषयों को समझते हुए छात्रों के पक्ष को सुना। एबीवीपी के अनुसार उपराज्यपाल ने इस विषय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बात करने तथा दिल्ली के शिक्षा सचिव को उपयुक्त निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


छात्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बीती 2 नवंबर से धरने पर थे। छात्रों ने कहा धरना अभी समाप्त किया जा रहा है लेकिन वह आने वाले घटनाक्रम पर करीबी से नजर रखेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी मांगों पर शीघ्र क्रियान्वयन हो। इसके मुताबिक ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी  दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा, इस आंदोलन में छात्रों द्वारा दिखाई गई हिम्मत एक मिसाल है। हम उपराज्यपाल के आश्वासन पर अपना धरना समाप्त कर रहे हैं लेकिन हमारी मांगें माने जाने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed