{"_id":"5c3a822ebdec22738c0f03f6","slug":"gave-poison-on-not-taking-back-the-case-of-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर जहर पिलाया, ऑटो से खुद अस्पताल पहुंची पीड़िता, जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर जहर पिलाया, ऑटो से खुद अस्पताल पहुंची पीड़िता, जान बची
Sun, 13 Jan 2019 05:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर में दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर दो बदमाशों ने किशोरी को जहर पिला दिया। तबियत बिगड़ने पर पीड़िता खुद ही ऑटो से अस्पताल पहुंची, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ शिव विहार में रहती है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले वर्ष मार्च में किशोरी ने रणहौला थाने में नीरज नाम के युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले में नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है और अदालत में चार्जशीट पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
10 जनवरी की शाम किशोरी ट्यूशन से पैदल घर जा रही थी। उत्तम नगर टर्मिनल के पास दो युवकों ने उसे रोका और नीरज के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने को कहा। किशोरी ने कहा कि नीरज ने गलत काम किया था, इसलिए सजा मिलनी चाहिए। इस पर एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने एक बोतल में भरा जहरीला पदार्थ उसके मुंह में उड़ेल दिया। घटना को अंजाम देकर युवक बाइक से फरार हो गए। किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
पीड़िता ने तुरंत एक ऑटो रुकवाया और चालक से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल चलने को कहा। अस्पताल पहुंचकर उसने डॉक्टरों को सारी बात बताई। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तबियत में सुधार होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया।