फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gave instructions to provide relief to the people of Rajendra Nagar from problems

Delhi NCR News: राजेंद्र नगर की जनता को समस्याओं से राहत देने के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
- सांसद बांसुरी स्वराज और महापौर इकबाल सिंह ने किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद बांसुरी स्वराज और महापौर इकबाल सिंह ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाके की जनता को समस्याओं से राहत देने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उनके साथ स्थानीय विधायक उमंग बजाज, पार्षद आरती चावला और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जहां कहीं भी गड्ढे हैं, उन्हें प्राथमिकता से भरवाया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कहते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। वहीं महापौर इकबाल सिंह ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न पाए जाने पर संतोष जताया और कहा कि बारिश के पूरे मौसम में सभी विभाग सतर्क रहें ताकि लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

निरीक्षण के अंत में सांसद और महापौर ने एक पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह दौरा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed