{"_id":"5ec624eb8ebc3e9066316bfb","slug":"gautam-budh-nagar-containment-zone-total-tally-reach-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 63 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 63 हुई
Thu, 21 May 2020 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 21 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
corona virus lockdown
- फोटो : जी पाल
गौतमबुद्ध नगर जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर अब 63 हो गई है। कंटेनमेंट जोन को श्रेणी-एक तथा श्रेणी-दो में बांटा गया है। श्रेणी-एक में वे क्षेत्र आते हैं, जहां कोरोना वायरस का एक मरीज मिला हो और श्रेणी- दो में वे क्षेत्र आते हैं, जहां एक से ज्यादा मरीज मिले हों।
विज्ञापन
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 39 से बढ़कर 63 हो गई है।
उन्होंने बताया कि जहां संक्रमण का एक मामला सामने आया है, उसके आस-पास के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को सील करके उसे कंटेनमेंट जोन श्रेणी-एक में रखा गया है। एक से अधिक मामलों वाले क्षेत्र के आस-पास के 500 मीटर के क्षेत्र को सील किया गया है और उसे कंटेनमेंट जोन श्रेणी-दो में रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल को लागू करते हुए वहां के लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है और इन क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त (सैनिटाइज) करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन