{"_id":"5cafa8fbbdec226dae66abb7","slug":"gautam-buddh-nagar-lok-sabha-election-62-7-percent-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर हुआ 62.7 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर हुआ 62.7 प्रतिशत मतदान
Fri, 12 Apr 2019 02:22 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
election 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इस लोकसभा सीट पर अभी तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। पिछले लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर सीट पर 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। आमतौर पर सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
कुछ जगह देरी से मतदान शुरू होने की शिकायत मिली। वहीं, लोकसभा सीट के अंतर्गत जेवर विधानसभा में सबसे अधिक 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि नोएडा विधानसभा पर सबसे कम 53.6 प्रतिशत मतदान हुआ। दादरी में 64.6 फीसदी, खुर्जा में 64 फीसदी और सिकंद्राबाद में 62.5 फीसदी वोट पड़े।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हुआ। सुबह सात से नौ बजे के बीच अधिकतर मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की भीड़ ज्यादा रही। इस बीच लोकसभा सीट पर कुल 10.8 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद मतदान में तेजी आई और सुबह 11 बजे तक प्रतिशत मतदान 24.2 पहुंच गया।

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ
जेवर और दादरी विधानसभा में मतदान की स्थिति अच्छी रही। दोपहर एक बजे तक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 37.4 मत पड़ चुके थे। इसी तरह दोपहर तीन बजे तक 49.3 और शाम पांच बजे तक 56.4 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हालांकि, सुबह बिलासपुर, रबूपुरा, दादरी व ग्रेटर नोएडा के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ।
गौतमबुद्ध नगर सीट पर विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
विधानसभा मत प्रतिशत (2019) मत प्रतिशत (2014)
नोएडा 53.6 55.4
दादरी 64.6 63.1
जेवर 68.4 61.6
खुर्जा 64 64.6
सिकंद्राबाद 62.5 64.3
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। कुल 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और नागरिकों को बधाई।
- बीएन सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर