फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gaurav chandel murder case greater noida west is notorious for murder and loot crimes

हत्या ही नहीं लूट की नाकाम कोशिशों ने भी ग्रेनो वेस्ट में फैलाई दहशत

Thu, 09 Jan 2020 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
gaurav chandel murder case greater noida west is notorious for murder and loot crimes
रोती-बिलखती गौरव की पत्नी प्रीति - फोटो : अमर उजाला

सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या के बाद ग्रेनो वेस्ट के पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। हर किसी की जुबां पर एक ही बात है कि लूटपाट करने वाले बदमाश अब जान भी लेने लगे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले भी कई वारदात और कई लूट की नाकाम कोशिशों के बाद ग्रेनो वेस्ट और शहर के पीड़ित लोग सोशल मीडिया पर डर व आपबीती बयां कर चुके हैं। लोग अक्सर ऐसी वारदात के बाद जागरूक करने के लिए पोस्ट करते हैं, लेकिन इस बार वह सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर जनप्रतिनिधि और सरकार से इस डर से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


14 नवंबर को व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया पर एक मेसेज शेयर किया गया था। इसे स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी भूपेंद्र का बताया गया था। मेसेज में लिखा था, ‘आप सब की दुआओं से मैं कल रात बड़े हादसे से बच गया। नहीं तो आज मेरी खबर मीडिया में चल रही होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको विलेज और निराला ग्रीन सोसायटी के बीच नाले की पुलिया पर मेरी गाड़ी की गति कम हुई तभी सफेद रंग की मारुति आल्टो में बैठे आदमी ने रोकने की कोशिश की। मैं नहीं रुका तो फिर उसने रोड पर गाड़ी आगे दौड़ाई। वो अगले गोलचक्कर पर फिर से रोकने लगा।

उसने गाड़ी मेरी कार के आगे लगा दी। इसके बाद मुझसे लड़ने लगा। उसने किसी को फोन किया, दूसरा आदमी स्कॉर्पियो लेकर तुरंत आ गया। उसने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। मैंने उनके इरादे भांप लिए और किसी तरह वहां से गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान बचाई।’ ये कोई पहला मामला नहीं ग्रेनो वेस्ट और क्षेत्र में अक्सर लोगों से बदमाश इसी तरह रास्ते में रोककर लूटपाट करते हैं।

वहीं, कई निवासियों की सजगता और अच्छी किस्मत से वह बदमाशों की चंगुल में फंसने से बच जाते हैं। फिर वह अपनी पीड़ा इसी तरह से सोशल मीडिया में व्यक्त करते हैं। गौरव चंदेल की हत्या के बाद एक बार फिर से पुराने मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। कुछ लोग इनके जरिये क्षेत्र की स्थिति और अपने डर को बयां कर रहे हैं।

बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर अक्सर करते हैं वारदात 

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक के मुताबिक, गौरव की पत्नी ने उन्हें जानकारी दी थी कि जब उन्होंने अपने पति से मोबाइल पर कॉल की थी। उस समय वह किसी से बात कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कोई उनकी कार आदि के दस्तावेज चेक कर रहा है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले एक साल पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी लूट, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 20 दिन पूर्व सैमसंग कंपनी से पार्ट लेकर जा रहे कैंटर, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में दो माह पहले एक्सपो मार्ट के पास कार लूट की वारदात को भी बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर अंजाम दिया था।

मिर्ची गैंग सरगना आशु कार लूटकर करता है बड़ी वारदात
गौरव की कार लूटकर हत्या की वारदात में लोनी गाजियाबाद के बदमाश आशु गैंग पर भी शक की सुई घूम रही है। आशु अक्सर पुलिस को चकमा देकर बड़ी वारदात करता है। आशु ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में सक्रियता का खुलासा हो चुका है। आशु ने तीन माह पहले ग्रेनो वेस्ट से एक युवक को अगवा कर उसकी कार लूट ली थी और अगले दिन हापुड़ के धौलाना में राकेश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस केस में अगर आशु का हाथ है तो इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह वेस्ट यूपी या एनसीआर में कोई बड़ी वारदात करने वाला हो।

एनकाउंटर का नहीं डर, जेल से छूटकर होते हैं सक्रिय
पुलिस ने गत वर्षों में क्षेत्र में ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए हैं। बड़ी संख्या में बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। इसके बावजूद लूटपाट की वारदात पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जेल से छूटकर बदमाश फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं।

लिफ्ट लेकर या देकर लूटने वाले बदमाश भी सक्रिय
क्षेत्र में लिफ्ट लेकर या देकर लूटने वाले बदमाशों का भी खौफ व्याप्त है। लगभग दो माह पहले साइट-5 थाना पुलिस ने नोएडा में किराये पर रह रहे दस बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये सभी बदमाश क्षेत्र में लिफ़्ट देकर वारदात कर रहे थे। इसके बावजूद क्षेत्र में लिफ्ट लेकर और देकर लूटने की घटनाएं सामने आईं हैं। लिफ्ट वाले बदमाश न केवल लोगों से लूटपाट करते हैं बल्कि उनके डेबिट कार्ड का पिन पूछकर भी एटीएम से रुपये निकलवा लेते हैं। विरोध करने पर ये पीड़ित पर बेरहमी से हमला करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed