फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gaurav Bhatia again attacked Kejriwal on liquor policy

Delhi: गौरव भाटिया ने शराब नीति पर फिर केजरीवाल को घेरा, तस्वीर दिखा बोले- आप नेता को भी दिया गया ठेका

Tue, 20 Sep 2022 02:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

शराब नीति को लेकर भाजपा ने एक बार फिर केजरीवाल पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल और अन्य आप नेताओं की तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि आप नेता को भी ठेका दिया गया था।

विज्ञापन
Gaurav Bhatia again attacked Kejriwal on liquor policy
गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर सियासी घमासान जारी है। एक बार फिर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल और अन्य आप नेताओं की तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि आप नेता को भी ठेका दिया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर को जोन नंबर 19 और 29 में एल-7 का ठेका दिया गया, उसके पार्टनर में करमजीत सिंह लांबा शामिल हैं। वह आम आदमी पार्टी में पदाधिकारी हैं और उम्मीदवार भी रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ये बताएं कि करीबियों को भ्रष्टाचार की रेवड़ियां क्यों बांट रहे थे? जिसको आप सर्टिफिकेट देते हैं कि कट्टर ईमानदार है, वो व्यक्ति जेल के सलाखों के पीछे है, क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed