फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gas cylinder leak alarm will ring at.

गैस सिलेंडर लीक होने पर बज उठेगा अलार्म

Fri, 21 Nov 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder leak alarm will ring at.

गैस सिलेंडर में लीकेज होने पर अलार्म बज उठेगा। मेरठ की रोबो शैक कंपनी ने इलेक्ट्रो ब्रेक्स नाम का उपकरण तैयार किया है, जो गैस लीक की सूचना देकर किसी प्रकार की अनहोनी से बचाएगा। पांच इंच के इस उपकरण को रसोई में किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। ऑटो एक्सपो में चल रहे नॉलेज एक्सपो में इसे प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में लाइट, साउंड और म्यूजिक वाले अलग-अलग अलार्म बनाए गए हैं। यह अलार्म बिजली और बैट्री दोनों से चलता है। वहीं, कंपनी ने दरवाजे खुलने और बंद होने का रिकॉर्ड रखने वाला उपकरण भी एक्सपो में पेश किया गया।
विज्ञापन


इसके जरिये ये पता चल जाएगा कि दरवाजा कितनी बार खोला या बंद किया गया। कंपनी के निर्देशक अमन राजवंशी ने बताया कि इसके बगल में चुंबक रखनी होगी, तभी यह काम कर पाएगा। वहां पहुंचे रत्नेश और सौरभ ने बताया कि इलेक्ट्रो ब्रेक्स गैस सिलेंडर में लीकेज होने पर तुरंत सावधान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी को देखने उमड़े लोग
नॉलेज एक्सपो में डीएसके इंटरनेशनल कैंपस पुणे द्वारा डिजाइन की गई फरारी कार और सुपर बाइक लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस फरारी कार की मजबूती अधिक है।

इसी तरह से 240 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली सुपर बाइक का डिजाइन भी तैयार किया गया है। इसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से शुरू होती है। ऐसे स्मार्ट ट्रक का डिजाइन भी बनाया गया है तो टैंक की तरह है।


एमिटी यूनिवर्सिटी ने भी लगाया स्टॉल
लोग एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर भी विभिन्न शैक्षणिक जानकारियां लेने पहुंचे। इसके माध्यम से यूनिवर्सिटी में चल रहे विभिन्न कोर्स आदि की जानकारियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed