Delhi: रोहिणी-24 में सड़क पर नहीं फैलेगा कूड़ा, सांसद हंसराज हंस ने किया पोर्टेबल कॉम्पेक्टर का उद्घाटन
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने रविवार का इसका उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय निगम पार्षद जयभगवान यादव, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-24 बेगमपुर वार्ड में नया पोर्टेबल कॉम्पेक्टर लगाया गया है। इससे यहां सड़क पर कचरा बिखरा नजर नहीं आएगा। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। कूड़े का समुचित निस्तारण हो सकेगा। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने रविवार का इसका उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय निगम पार्षद जयभगवान यादव, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कॉम्पेक्टर में कचरे को बंदकर रखा जाएगा। यह बिजली से ही खुलेगा और बंद होगा। इसमें 10-12 टन कचरा एक समय में भरा जा सकता है। पार्षद जयभगवान यादव ने कहा कि इससे कूड़ा सड़क पर नहीं फैलेगा। उन्होंने ये कॉम्पेक्टर लगवाने के लिए सांसद हंसराज हंस का धन्यवाद किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया है, उनके संकल्प को पूरा करने के लिए हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं।