{"_id":"6a133ffb3c68266fda04ed8f","slug":"garbage-heap-removed-from-gorwali-chowk-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-112300-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोरवाली चौक से हटाया गया कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोरवाली चौक से हटाया गया कूड़े का ढेर
विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर,
लंबे समय से जमा कूड़े के ढेरों को आखिरकार प्रशासन ने हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। स्थानीय मुख्य बाजार और गोरवाली चौक पर लंबे समय से जमा कूड़े के ढेरों को आखिरकार प्रशासन ने हटवा दिया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच फैली गंदगी से बाजार क्षेत्र में बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल सफाई अभियान चलाया गया।
प्रशासन की ओर से विशाल आजाद के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से गोरवाली चौक सहित मुख्य बाजार क्षेत्र में जमा कूड़े को हटाया गया। सफाई के बाद बाजार में चूने का छिड़काव भी कराया गया ताकि दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका कम हो सके। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार में कूड़े के ढेर लगे होने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही थी। गर्मी के मौसम में हालात और अधिक खराब हो गए थे। सफाई होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि आमजन की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद पूरे क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से भी बाजार क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।