फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster of Himanshu Bhau gang killed in Delhi Police encounter

Encounter In Delhi: हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में ढेर, इन मामलों में था वांछित

Fri, 17 May 2024 09:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 May 2024 09:09 AM IST
सार

शूटर अजय 06 मई 2024 को थाना तिलकनगर, दिल्ली के एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास और 10 मार्च 2024 को मुरथल के गुलशन ढाबे पर दिनदहाड़े हुए सुंदर नामक व्यक्ति के हत्याकांड में वांछित था।

विज्ञापन
Gangster of Himanshu Bhau gang killed in Delhi Police encounter
Encounter In Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ ढेर हो गया। कल, यानी गुरुवार को स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग का एक शूटर अजय सिंगरोहा निवासी गांव रिटोली, जिला रोहतक, बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द में आएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ट्रैप लगाया। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शूटर अजय 06 मई 2024 को थाना तिलकनगर, दिल्ली के एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास और 10 मार्च 2024 को मुरथल के गुलशन ढाबे पर दिनदहाड़े हुए सुंदर नामक व्यक्ति के हत्याकांड में वांछित था। जहां मुरथल ढाबे वाली बर्बर घटना में अपराधी अजय द्वारा मृतक गुलशन को गाड़ी से खींच कर निकालते हुए, फिर दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भूनते हुए घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ था। वहीं तिलकनगर वाली घटना में सरेशाम, भीड़भाड़ के बीच, राष्ट्रीय राजधानी के एक उच्चवर्गीय इलाके में अपराधी द्वारा एक शोरूम के बाहर फिरौती के लिए की गई अंधाधुंध फायरिंग ने उस इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल को मिली सूचना के आधार पर कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए एक ट्रैप लगाया गया। रात के करीब 11.30 बजे आरोपी को एक हौंडा सिटी गाड़ी में देखा गया। पुलिस पार्टी द्वारा उसे रुकने व आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। इस पर अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अभियुक्त की आपस में मुठभेड़ हो गई। 

विज्ञापन

इस मुठभेड़ में अभियुक्त अजय गोली को पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां लगी और वो घायल हो गया। त्वरित रूप से उसे पीसीआर वाहन द्वारा हस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधी के पास से दो पिस्टल और कारतूसों की बरामदगी हुई है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed