फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster murder Neighbor wife came up on the death of the

पत्नी से बनाए संबंध तो गैंगस्टर ने जेल से आकर दी मौत

Tue, 08 Sep 2015 09:15 PM IST
फजलुर्रहमान/अमर उजाला, गाजियाबाद
फजलुर्रहमान/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 Sep 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
Gangster murder Neighbor wife came up on the death of the

20 दिन से लापता ऑटो संचालक आरिफ की हत्या कर दी गई है। उसके अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले गैंगस्टर मेंहदी हसन की पत्नी गुलशन से हो गए थे, उस वक्त गैंगस्टर जेल में था।

विज्ञापन


जेल से छूटने पर कॉल रिकॉर्डिंग से दोनों के अफेयर का पता चला। पत्नी गुलशन को आरिफ से मिलने से रोका, वो नहीं मानी। पत्नी को लेकर वह सिंभावली चला गया।

जहां पर पत्नी के जरिए आरिफ को बुलाकर मेंहदी हसन ने साथी अजहर के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया, जिसकी तलाश करने में पुलिस अब भी जुटी हुई है।

विज्ञापन

नहर में भी नहीं मिला शव

Gangster murder Neighbor wife came up on the death of the

सोमवार को गैंगस्टर और पत्नी को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर का एक दोस्त भागा हुआ है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसओ ने बताया कि नहर में तलाश करने के बावजूद अभी शव नहीं मिला है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ अभी अपहरण का ही मामला दर्ज किया है।

शव मिलने पर उनके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि मसूरी निवासी ऑटो संचालक आरिफ संदिग्ध हालात में 18 अगस्त से लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed