नोएडा को गैंगस्टर मुक्त कर देगी पुलिस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रेंज के डीआईजी के. सत्यनारायण ने मंगलवार को नोएडा एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव की तैयारियों के साथ ही अपराध नियंत्रण समेत अनेक बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद वो एनआईईटी भी गए।
वहां, आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीआईजी ने कहा कि गैंगस्टर सुंदर भाटी और अनिल दुजाना गिरोह समेत अन्य गैंगस्टरों की 13 सितंबर तक धरपकड़ अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
डीआईजी ने कहा कि रात 11 बजे तक दबिश देने के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी को भी इस मामले में प्रभावी तरीके से अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, विजय पंडित हत्याकांड मामले में फरार आरोपी पर पुलिस ने इनाम की राशि पांच हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दी है। उन्होंने चेन स्नैचिंग आदि घटनाओं को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का भरोसा दिया।
सादी वर्दी में घूमेंगे पुलिसवाले
चेन स्नैचिंग और छेड़छाड़ पर लगेगी लगाम
ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए पुलिस कारगर कदम उठाएगी। डीआईजी ने कहा कि चेन स्नैचिंग और छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। सिविल और पुलिस ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती कॉलेजों के बाहर और बाजारों में की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी ऑटो में यात्रा करके भी अपराध रोकने का काम करेंगी। जल्द ही संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक को भेजी चिट्ठी
डीआईजी ने समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आर्थिक निरोधक शाखा से कराने की अनुशंसा पुलिस महानिदेशक से की है। इससे पहले यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था, लेकिन मामले की जांच आर्थिक निरोधक शाखा से कराने को लेकर अनुशंसा की गई है।
छात्रों ने उठाई जाम की समस्या
एनआईईटी में डीआईजी ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान कॉलेज में जाम की समस्या को भी उठाया गया। इस पर उन्होंने प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोजेक्ट और प्लानिंग के निदेशक पी. पचौरी भी मौजूद रहे।