{"_id":"609aa16d8ebc3edca622ef42","slug":"gangster-chota-rajan-recovered-from-covid-19-shifted-to-tihar-jail-from-aiims-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: छोटा राजन को एम्स से तिहाड़ में किया शिफ्ट, चार दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: छोटा राजन को एम्स से तिहाड़ में किया शिफ्ट, चार दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
Tue, 11 May 2021 09:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 May 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
छोटा राजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कोरोना से जंग जीत ली है। मंगलवार को पूरी तरह से ठीक होने के चलते उसे एम्स से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही (7 मई को) उसकी मौत की अफवाह उड़ी थी।
विज्ञापन
छोटा राजन की मौत की खबर निकली अफवाह
तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत की खबर अफवाह निकली। बीते शुक्रवार को कई मीडिया संस्थानों और फिर सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई। बाद में तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसे केवल कोरी अफवाह बताया था।
विज्ञापन
छोटा राजन (उम्र-61 वर्ष) को 22 अप्रैल को तिहाड़ जेल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालत गंभीर होने पर 24 अप्रैल को उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के महानिदेशन संदीप गोयल ने साफ किया था कि राजेन्द्र सदाशिव निखालजे उर्फ छोटा राजन की मौत की खबर बिल्कुल गलत है। उन्होंने बताया कि उसका एम्स में इलाज चल रहा है। बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा ने भी इस बात को साफ किया।
उन्होंने भी बताया कि छोटा राजन अभी जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। साल 2015 में बाली से निर्वासन के बाद छोटा राजन को गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। तब से ही वह कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में कैद है।