दिल्ली: जिंदा है छोटा राजन, मौत की खबर निकली अफवाह, अधिकारियों ने बताया चल रहा है इलाज
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत को लेकर शुक्रवार दिन में कई बड़े मीडिया संस्थानों में खबर चली। जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मात्र अफवाह बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत को लेकर शुक्रवार दिन में कई बड़े मीडिया संस्थानों में खबर चली। जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मात्र अफवाह बताया है।
डीसीपी साउथ वेस्ट इंगित कुमार सिंह से जब अमर उजाला के पत्रकार ने बात की तो उन्होंने कहा कि छोटा राजन अब भी जिंदा है और उसका एम्स में इलाज चल रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन की कोरोना से तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था।
इसके साथ ही एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा के अनुसार भी छोटा अभी जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Underworld don Chhota Rajan is still alive. He is admitted at AIIMS for treatment of #COVID19: AIIMS official
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/gvAgKDuPqC — ANI (@ANI) May 7, 2021
ऐसे शुरू हुई आपराधिक लाइफ
छोटा राजन का जन्म मुंबई के चेंबूर इलाके की तिलक नगर बस्ती में हुआ था। उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई में फिल्म टिकट ब्लैक में बेचने लगा। समय बीता और वह राजन नायर गैंग में शामिल हो गया जिसे जरायम की दुनिया में 'बड़ा राजन' भी कहते थे।
समय के साथ राजेंद्र (छोटा राजन) बड़ा राजन का करीबी बना और उसकी मौत के बाद गैंग का सरगना बन गया। छोटा राजन जब फरार था, तब उस पर भारत में 65 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके थे। ये मामले अवैध वसूली, धमकी, मारपीट और हत्या की कोशिश के थे। उस पर 20 से ज्यादा लोगों के मर्डर का आरोप लगा। वह जर्नलिस्ट ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी पाया गया है। इसी मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।