{"_id":"66390263c457a160f402d6a4","slug":"gangster-and-scrap-mafia-ravi-kana-has-five-more-assets-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल के नाम खरीदी कोठी: रवि काना की पांच करोड़ की संपत्ति और है, रिमांड के दौरान हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल के नाम खरीदी कोठी: रवि काना की पांच करोड़ की संपत्ति और है, रिमांड के दौरान हुआ खुलासा
Mon, 06 May 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 May 2024 09:46 PM IST
सार
गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी हो गई। उसे सुबह 10 बजे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रवि काना और उसकी सहयोगी काजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी हो गई। उसे सुबह 10 बजे वापस जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान उसकी पांच करोड़ रुपये की संपत्ति का और पता चला है। यह संपत्ति गौतमबुद्ध नगर में है।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि सेक्टर-सिग्मा-1 में रवि की महिला सहयोगी काजल ने दो मंजिल की एक कोठी खरीदी थी। इस कोठी का अभी बैनामा नहीं हुआ है। इसके अलावा देहरादून में भी रवि की कुछ संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को हुई है। रिमांड अवधि पर रवि काना के दिए बयानों का काजल के बयानों से मिलान भी किया गया है। पुलिस को अदालत से रवि काना का पांच दिन का रिमांड हासिल हुआ था। एक मई को सुबह 10 बजे रिमांड मिला था। रवि पर नोएडा के थाना सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म का और थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन