फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Act engaged on AVJ Heights owner and wife

एवीजे हाइट्स के मालिक, पत्नी व एक अन्य पर लगा गैंगस्टर एक्ट, लगा है ये आरोप

Thu, 02 Aug 2018 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 02 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act engaged on AVJ Heights owner and wife
avj heightss

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एवीजे हाइट्स बिल्डर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने बिल्डर विनय जैन व उसकी पत्नी आशा जैन दोनों निवासी मानक विहार, दिल्ली और विपिन अग्रवाल निवासी विवेक विहार, दिल्ली पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एवीजे हाइट्स सोसायटी बनाकर इन तीनों ने गिरोह के रूप में काम किया और एक-एक फ्लैट को दो-दो लोगों को बेचा। पीड़ितों ने इसकी शिकायत की थी। बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में पहले से फर्जीवाड़े का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


बिल्डर की सेक्टर जीटा-1 में एवीजे हाइट्स नाम से सोसायटी है। यहां पर 1600 से अधिक फ्लैट बने हैं। दो माह पहले 10 से ज्यादा फ्लैट खरीदारों ने पुलिस व प्रशासन से शिकायत की थी कि बिल्डर ने एक फ्लैट दो से अधिक लोगों को बेच दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जा लेने के दौरान उनको इसकी जानकारी लगी। वहीं इससे पहले भी बिल्डर के खिलाफ खरीदार लगातार शिकायत कर रहे थे। जून, 2017 में भी बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पर एसएसपी ने बिल्डर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर डीएम ने कार्रवाई कर दी है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि बिल्डर विनय जैन, उसकी पत्नी आशा जैन और विपिन अग्रवाल पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। विनय जैन गिरोह का लीडर है। जबकि, आशा व विपिन सक्रिय सदस्य हैं। तीनों ने एवीजे हाइट्स बिल्डिंग बनाई थी और भोले-भाले लोगों को बेच दी।

एक-एक फ्लैट को दो-दो बार बेचा गया और अवैध धन अर्जित किया गया। फर्जी तरीके से लोन लेकर बैंकों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया। बिल्डर के इस कृत्य से लोगों में भय है और वे ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने से डर रहे है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद निवारण अधिनियम-1986 की धारा 2/3 तहत यह कार्रवाई की है। 

कई और बिल्डर व कॉलेज प्रबंधकों कार्रवाई की तैयारी 
पुलिस और जिला प्रशासन कई ओर बिल्डर और कॉलेज प्रबंधकों पर गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई कर रहा है। एवीजे हाइट्स की तरह कई ओर बिल्डर के खिलाफ भी इस तरह की शिकायत मिली हैं। 

वहीं कई कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ भी गिरोह बनाकर छात्रों से गलत फीस वसूलने की शिकायत मिली है। इनकी जांच चल रही है। जांच के बाद इन बिल्डर और कॉलेज प्रबंधकों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed