फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangs involved in child trafficking are linked to other states as wel

Delhi NCR News: बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में ओडिशा रवाना
विज्ञापन

पंजाब की रहने वाली महिला ने बरामद बच्ची को बेटी बताया, पुलिस करवाएगी डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में बच्चा बेचने वाले गैंग के तार अन्य राज्यों से जुड़ रहे हैं। मामले की जांच आगे बढ़ते ही अन्य आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम बच्चों की खरीद-फरोखत मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए ओडिशा रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं और इसमें कई और गिरफ्तारियां हो सकती है।
20 फरवरी को बेगमपुर थाना पुलिस ने बच्चा बेचने वाले गैंग के चंगुल से 14 दिन की एक नवजात बच्ची को बरामद किया था। इस बच्ची के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब की रहने वाली एक महिला ने बच्ची की मां होने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस महिला का डीएनए टेस्ट करा सकती है। महिला अभी बीमार है। सूत्रों का कहना है कि महिला ने अपनी बेटी को बेचा था। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद महिला को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि बच्ची को पंजाब के अबोहर से तस्करी कर लाया गया था। उन लोगों ने बताया कि बच्ची की मां पंजाब में रहती है और उससे 50 हजार में बच्ची खरीदी थी। वहीं महिला का कहना है कि उसने किसी अज्ञात को अपनी बच्ची गोद दी थी। पुलिस महिला से पूछताछ करेगी। बच्ची के बेचने की बात सही पाई जाती है तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले यह पता लगाना बाकी है कि बच्ची की असली मां कौन है। इसके लिए पुलिस अदालत जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed