युवती से गैंगरेप की वारदात में महिलाएं भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
युवती ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट और सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट गांव में पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
घर में घुसकर की घिनौनी करतूत
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं समेत आठ लोग जबरन उसके घर में घुस आए उसके साथ अश्लील हरकत करने के अलावा सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पीड़िता ने उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है। देर रात पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।