फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangraped minor girl after watching porn movie.

अश्लील फिल्म देखकर नाबालिगों ने बच्ची से किया गैंगरेप

Mon, 02 Nov 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Nov 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
Gangraped minor girl after watching porn movie.
गोविंदपुरी के तुगलकाबाद थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 12 वर्ष हैं और वह छह कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची पड़ोस में रहती है। एक नाबालिग आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अश्लील फिल्म देखने के बाद बच्ची के साथ गलत काम किया था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इन बच्चों की काउसलिंग कराई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तुगलकाबाद गांव में रहने वाले आरोपी ने खुलासा कि है कि कुछ दिन पहले एक युवक ने उसे अश्लील फिल्म दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फिल्म दिखाने वाले की तलाश तेज

Gangraped minor girl after watching porn movie.

उसने ये बात अपने सहपाठी को बताई थी। 29 अक्तूबर को दोनों घर पर ही थे और फिल्म केबारे में बात कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची उनके घर में आ गई।

बच्ची हर रोज आरोपी के घर में आ जाती थी। दोनों आरोपियों ने बच्ची को पकड़ लिया और उसकेसाथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली दूसरी बच्ची आरोपी के घर आ गई तो उसने शोर मचा दिया जिससे पड़ोसी एकत्रित हो गए। इसकी सूचना गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस उस बालिग की तलाश कर रही है जिसने नाबालिग को अश्लील फिल्म दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed