फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape with interviewee in badli delhi

दिल्ली के बादली में इंटरव्यू देने गई युवती से गैंगरेप

Thu, 06 Aug 2015 12:32 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
gangrape with interviewee in badli delhi

हवस के अंधों की करतूत से दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गयी है। गौरतलब है कि दिल्ली के बादली इलाके में बुधवार को एक युवती को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती इंटरव्यू के लिए बादली इलाके के एक दफ्तर गयी थी, जहां उसके साथ यह कृत्य किया गया।

गौरतलब है कि इंटरव्यू देने पहुंची युवती को वहां पीने के लिए कुछ दिया था। युवती का आरोप है कि उस पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

युवती की बेहोशी में किया गैंगरेप

gangrape with interviewee in badli delhi

समयपुर बादली में 35 साल की एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर के पास नौकरी मांगने गई थी।

आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर व उसके दो दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद समयपुर बादली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराया, जिसमें गैंगरेप की पुष्‍टि हुई। गौरतलब है कि ‌अभी आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed