फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape accused Tantric surprised to police

गैंगरेप आरोपी तांत्रिक की इस हरकत से पुलिस हुई हैरान

Sat, 25 Apr 2015 09:18 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
gangrape accused Tantric surprised to police

किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार तात्रिंक नगर की पुलिस चौकी में से फरार हो गया। सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा है।

विज्ञापन


पुलिस तांत्रिक को शुक्रवार की शाम को ही उसके गांव से गिरफ्तार कर लाई थी। जिसे अदालत ने शनिवार को पुलिस की मांग पर दो दिन के रिमांड पर सौंपा था।

नगर पुलिस चौकी में से सामुहिक दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक फरार हो गया है। तांत्रिक के फरार होने के साथ ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। वहीं चौकी से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा है।

विज्ञापन

19 साल की किशोरी के गैंगरेप में था शामिल

gangrape accused Tantric surprised to police

सोहना थाना पुलिस शुक्र्तवार शाम को दिल्ली निवासी 19 वर्षीय किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक हनीफ निवासी गांव मालव थाना नूंह जिला मेवात को उसके घर से गिरफ्तार कर लाई थी।

शनिवार को नगर चौकी पुलिस ने तांत्रिक हनीफ को अदालत में पेश किया। अदालत ने हनीफ  को पुलिस की मांग पर दो दिन के रिमांड पर दे दिया।

जिससे पुलिस को सामुहिक दुष्कर्म के दौरान उपयोग की गई कार व हनीफ  के दूसरे साथी इरसाद की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ करनी थी। जैसे ही पुलिस हनीफ को अदालत से रिमांड मिलने के बाद वापस चौकी में ले आई थी।

तो इस तरह भाग निकला तांत्रिक हनीफ

gangrape accused Tantric surprised to police

हनीफ पहले तो शौच के लिए चौकी परिसर में गया। उसके बाद हाथ धोने के लिए चौकी परिसर में ही रखे मटकों के पास खड़ा हो गया। उसके बाद हनीफ  चौकी की 6 फुट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गया।

हनीफ के चौकी से फरार होने की सूचना पुलिस को उस समय लगी। जब वह 10-15 मिनट का समय बीत जाने के बाद भी वापस बैरिक में नहीं लौटा।

हनीफ  के फरार होने के बाद नगर चौकी पुलिस प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों में हडकंप मच गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

19 साल की किशोरी ने दी थी शिकायत

gangrape accused Tantric surprised to police

पुलिस हिरासत से फरार हुए सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक हनीफ  व उसके साथी के खिलाफ  गत् 23 मार्च को सोहना थाने में दिल्ली निवासी 19 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से तांत्रिक नगर के शिव कुंड के समीप मस्जिद से फरार हो गया था। हनीफ  नगर में स्थित मस्जिद में मौलवी का कार्य भी करता था।

जिसने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी के साथ कार में सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed