{"_id":"09e002f45690748ca0edaba5af53d825","slug":"ganga-s-low-speed-shifting-to-noida-tha-wait-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल की कम रफ्तार, नोएडा-टीएचए को है इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल की कम रफ्तार, नोएडा-टीएचए को है इंतजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगनहर में कम पानी छोड़े जाने से पानी की रफ्तार कम है। पानी की कम रफ्तार ही टीएचए और नोएडा की कालोनियों को गंगाजल का इंतजार लंबा करा रही है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग को रविवार को 5 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ना था, लेकिन नहीं छोड़ा जा सका। विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को ज्यादा पानी छोड़ने का दावा किया।
विज्ञापन
ऐसे में मंगलवार की रात तक प्रताप विहार प्लांट में गंगाजल पहुंचने की उम्मीद है। गंगाजल प्लांट के प्र्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की शाम तक गंगाजल मेरठ के पास पहुंच जाना चाहिए था।
विज्ञापन
गंगनहर में पानी की मात्रा कम होने की वजह से अब मंगलवार सुबह तक मेरठ और रात तक गाजियाबाद पहुंच पाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 5 हजार की बजाय सिंचाई विभाग ने महज 500 क्यूसेक गंगाजल गंगनहर में छोड़ा। गंगनहर सूखी होने की वजह से पानी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाया।
उन्होंने बताया कि अब सोमवार की रात से गंगनहर में पानी की मात्रा बढ़ जाएगी। मंगलवार रात तक गंगाजल डासना तक पहुंच जाएगा। उनका कहना है कि बुधवार की शाम से नोएडा और टीएचए में गंगाजल सप्लाई शुरू हो सकती है।