फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang stealing expensive cars busted in Delhi

Delhi: महंगी कारों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 25 कारें बरामद, पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 10:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Aug 2023 10:44 PM IST
सार

पुलिस की दो टीमों ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 25 कारें बरामद की हैं। कारों में टोयोटा फार्च्यूनर, इनोवा व अन्य शामिल हैं। इन कारों की कीमत 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Gang stealing expensive cars busted in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच ने महंगी कारों की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की दो टीमों ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 25 कारें बरामद की हैं। कारों में टोयोटा फार्च्यूनर, इनोवा व अन्य शामिल हैं। इन कारों की कीमत 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने हाल ही में करीब 40 कारें दिल्ली से चोरी की थीं। विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने उपायुक्त सतीश कुमार की दो टीमों को मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी थी। इन टीमों ने जीपीएस डाटा, सीडीआर, डंप डेटा आदि का विश्लेषण किया। इसके बाद एक टीम के एसीपी रोहताश कुमार, इंस्पेक्टर आशीष शर्मा समेत अन्य ने गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू में कई जगह छापा मारा। इस दौरान राजकुमार किरण सना सिंह, यश देसाई, आस्टिन कार्डोज, सूरज शर्मा, अंकित ढौंडियाल, रेशम मित्तल और सज्जाद खान को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर गोवा, मुंबई, पुणे और हैदराबाद से चोरी की 18 कारें, 18 फर्जी नंबर प्लेट और छह जाली पंजीकरण प्रमाणपत्र बरामद किए।

विज्ञापन


वहीं दूसरी टीम के एसीपी राज कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार दाहिया ने दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, गोवा और कर्नाटक में छापा मारकर चोरी की सात कारें बरामद कीं। तिलक नगर निवासी मंजीत सिंह गिल उर्फ सनी, अमनदीप सिंह उर्फ पटवारी, उत्तम नगर के उत्तमजीत सिंह, अनिल कुमार, हरियाणा के बहादुरगढ़ के तजिंदर उर्फ बाबी, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का राकेश बाली और विकासपुरी के रामजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी संगठित तरीके से गिरोह चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed