फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang raping the girl and making her deal three times

गाजियाबाद में युवती के साथ गैंगरेप, तीन बार बेचा गया

Thu, 20 Jul 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gang raping the girl and making her deal three times
फाइल

विज्ञापन
सहारनपुर की एक युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप करने और तीन बार उसका सौदा करने का मामला सामने आया है। एक माह पूर्व एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने युवती को मुक्त कराया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं।

सहारनपुर की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि चार साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। माता-पिता की मौत के बाद वह आसरे की तलाश में भटक रही थी। सहारनपुर की कमेला कालोनी में रहने वाली नेहा और उसके पति फुरकान ने उसे खाना बनाने के लिए घर पर रख लिया था। आरोप है कि इस बीच फुरकान ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। 
विज्ञापन


डेढ़ साल पूर्व फुरकान ने उसे गदरहेड़ी सरसावा सहारनपुर निवासी अक्षय के साथ मिलकर मेहंदी हसन और फिर सादकीन उर्फ साद मलिक को बेच दिया। दोनों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। तीन माह पूर्व अक्षय, मेहंदी हसन और सादकीन उसे मुरादनगर की नूरगंज कालोनी में लेकर आए और जबरदस्ती उसकी शादी अनिल कश्यप से कर दी। आरोप है कि अनिल कश्यप ने भी शादी से पहले उसके साथ रेप किया। एक एनजीओ ने पुलिस की मदद से 11 जुलाई को युवती को अनिल के पास से बंधन मुक्त कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पिछली दो जून को युवती ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर मुरादनगर स्थित मकान की छत पर चढ़कर शोर मचाया था कि उसकी मां एक लाख रुपये में उसे बेच रही है। शोर सुनकर कालोनी के लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस पहुंची और युवती को थाने ले आई, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में युवती को दोबारा अनिल के हवाले कर दिया था। उस दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सीओ सदर आतिश सिंह का कहना है कि मामले में फुरकान, उसकी पत्नी नेहा, अक्षय, मेहंदी हसन, सादकीन उर्फ साद मलिक और अनिल कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed