पहले गैंगरेप किया अब घर में घुस कर दे रहे जान से मारने की धमकी
गैंगरेप पीड़िता को धमकी, परिवार पर हमला
- पीड़ित बोले, समझौता नहीं करने पर की वारदात, पुलिस ने केस दर्जू कर शुरू की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा याकूबपुर गांव में गैंगरेप पीड़िता के परिवार पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला किया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने हमला किया है।
पुलिस, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। रोजा याकूबपुर गांव निवासी पीड़ित परिवार का आरोप है कि छह माह पहले नल से पानी भरने गई उनके परिवार की किशोरी को तीन युवक उठाकर ले गए थे और आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया था।
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अभी तक आरोपियों को जमानत नहीं मिली है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे है।
दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ
समझौता न करने पर आरोपियों ने सोमवार को उनके परिवार हमला कर दिया। हमले में पीड़िता का भाई व परिवार के अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र, रामे, ब्रहम और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित पक्ष के लोग मंगलवार को दादरी तहसील दिवस में भी शिकायत की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ है।