फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang of bike thieves caught in noida

VIDEO में देखिए गंदी लत कराता है कैसा अपराध

Sat, 20 Dec 2014 08:48 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gang of bike thieves caught in noida

नशे के लिए रुपये की जरूरत पूरी करने को तीन युवक वाहन चोर बन गए। शुक्रवार रात थाना फेस टू पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


इनसे मिली बाइक 15 दिसंबर को ए-22 फेस टू फैक्टरी से चोरी की गई थी। वहीं, तीनों की निशानदेही पर तीन कार, दो स्कूटी और तीन बाइक बरामद हुई हैं।

सीओ तृतीय क्षेत्र नोएडा राजकुमार मिश्रा के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फेस टू पुलिस ने एल्डिको चौराहे से गेझा सेक्टर-93 में रहने वाले व मूलरूप से ओडिशा निवासी सूरज मंडल, 59 बीएसके द्वितीय सेक्टर-93 में रह रहे व मूलरूप से निढौली थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी विक्की उर्फ बिल्ली उर्फ मानिक चंद्र और सेक्टर-93 में रह रहे व मूलरूप से जिला सहरसा, बिहार निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आगे वीडियो में देखिए कैसे चुराते थे गाड़ियां...

झाड़ियों में छिपाकर रखते थे गाड़ियां

Gang of bike thieves caught in noida

मालूम हो कि गिरोह के तीन सदस्यों विमलेश, प्रवीण, विपिन उर्फ बौना को बृहस्पतिवार रात सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से पकड़ लिए गया था।

तीनों आरोपी वाहन चोरी करके गैंग सरगना प्रवीण, विपिन उर्फ बौना को सौंप देते थे। इसकी एवज में मिले रुपये से यह लोग नशा करते थे।

वाहन चोरों ने पूछताछ में बताया कि वे केंद्रीय विहार गेट नंबर दो, सेक्टर-82 के सामने नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर झाड़ियों में चोरी के वाहन छिपाकर रखते थे।

भाड़े पर चलाते थे चोरी की गाड़ियां

Gang of bike thieves caught in noida

गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर दूसरी लगा दी जाती थी। इसके अलावा रंग भी बदल दिया जाता था। विक्की उर्फ बिल्ली ने सितंबर 2014 में महज 45 सेकेंड में बाइक पर हाथ साफ कर दिया था।

वारदात के लिए प्रवीण और विपिन चोरी के वाहनों को हजार रुपये प्रतिदिन के भाड़े पर देते थे। विशेषकर शराब माफिया इन वाहनों को ले जाते थे।

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह के सरगना ने कुछ शराब माफियाओं के नाम बताए हैं। पुलिस जल्द इनको ट्रेस करेगी।

नीचे देखिए चोरी का पूरा वीडियो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed