{"_id":"649d10da329e6d935303aa93","slug":"gang-misdeed-with-a-minor-in-shahbad-dairy-area-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Thu, 29 Jun 2023 10:34 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:34 AM IST
सार
27 जून को शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 27 जून की रात पीड़िता अपने दोस्त के साथ पार्क में थी, इसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उतरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना इलाके के एक पार्क में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी पार्क में अपने दोस्त के साथ बैठी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग समेत पांच को पकड़ लिया है। एक अन्य बालिग आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त के साथ 27 जून की सुबह पार्क में बैठी हुई थी। तभी वहां तीन नाबालिग समेत पांच युवक आए। इनमें से एक नाबालिग व दो बालिग राहुल उर्फ छोटू(19) और बॉबी(20) ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों को देखकर किशोरी का दोस्त मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर इलाके के राहुल और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिग घटना के समय वहां खड़े होकर वारदात को देख रहे थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ 21 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एक बालिग आरोपी सागर फरार है। पुलिस किशोरी की काउंसलिंग कर रही है।
विज्ञापन
दोस्त के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी- उपायुक्त
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि सिंह ने बताया कि किशोरी के दोस्त के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार सागर की भी तलाश कर रही है। उनका कहना है कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी।