फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang busted for stealing children at wedding ceremony by taking children on contract

Delhi: एक वर्ष के लिए बच्चों को अनुबंध पर लेकर कराते थे शादी समारोह में चोरी, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 05:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 05:56 AM IST
सार

गिरोह का सरगना चोरी की वारदात के लिए गांव के ही 9 से 15 वर्ष के बच्चों को अनुबंध पर लेता था। ये बदले में बच्चों के माता-पिता को 10 से 12 लाख रुपये देते थे।

विज्ञापन
Gang busted for stealing children at wedding ceremony by taking children on contract
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मध्यप्रदेश के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बच्चों को एक वर्ष के लिए किराये पर लेकर उनसे दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शादी समारोह में चोरी करवाता था। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के साथ ही दिल्ली, फरीदाबाद व गाजियाबाद के सात केस सुलझाने का दावा किया है। इनके कब्जे से 63,500 रुपये, सोने की एक चेन, बैग व एक कार बरामद की है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शादी व अन्य समारोह में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इंस्पेक्टर दलीप कुमार की देखरेख में एसआई अशोक कुमार, एसआई विजय कुमार व एएसआई वीर सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने शादी समारोह की वीडियो फुटेज खंगालना शुरू किया। इसके बाद नाबालिग समेत तीन आरोपियों की पहचान कर इंस्पेक्टर दलीप कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को इन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। बालिग आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी सोनू और किशन के रूप में हुई। किशन के खिलाफ दिल्ली में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बच्चों के माता-पिता को 10 से 12 लाख रुपये देते थे
गिरोह का सरगना चोरी की वारदात के लिए गांव के ही 9 से 15 वर्ष के बच्चों को अनुबंध पर लेता था। ये बदले में बच्चों के माता-पिता को 10 से 12 लाख रुपये देते थे। एक बार जब सौदा हो जाता, तो ये बच्चे के माता-पिता को दो किश्तों में पैसा दे देते। इसके बाद सरगना बच्चों को एक महीने तक शादी समारोह में चोरी करने की ट्रेनिंग देता। आरोपी बच्चों को कोट पहनाकर व टाई लगाकर शादी समारोह में चोरी करने भेजते थे। कई बार इनके साथ महिला भी होती थी। बच्चे शादी में आए मेहमानों से घुल-मिल जाते थे। ये मौके की तलाश में रहते थे। जैसे ही समारोह में आई कोई महिला खाना खाते समय बैग टेबल पर रख देती थी या फिर कोई और मौका लगते ही ये बैग चुराकर गायब हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed