फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gandhi jayanti celebrated in arihant arden society greater noida west

अरिहंत आरडेन सोसायटी में मनाई गई गांधी जयंती, बच्चों को कोरोना को लेकर किया जागरूक, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित

Sat, 03 Oct 2020 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti celebrated in arihant arden society greater noida west
गांधी जयंती - फोटो : अमर उजाला

दो अक्तूबर के दिन सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व ने गांधी जयंती मनाई। इस मौके पर दिल्ली से कुछ दूरी पर स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आरडेन, सेक्टर-1 में भी गांधी जयंती और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आरके श्रीवास्तव थे, इनका स्वागत शाल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर राम कुमार शर्मा को उनके विशिष्ट योगदान- 'बच्चों के बीच शैक्षणिक कार्य' के लिए संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र और शाल प्रदान किए गए। इस अवसर पर बच्चों को करोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में स्नेह आश्रय की तरफ से  अभिषेक, आनंद, पंकज, अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव, खगेश, नरेंद्र, राम कुमार शर्मा, राकेश, शुभाशीष, टीएन झा, टीकम सिंह और प्रसन्नजीत सेन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच काॅपी, किताब, कलम और स्नैक्स इत्यादि का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed