{"_id":"57f1378a4f1c1bb61b57485c","slug":"gandhi-and-shastri-r-remember-many-of-the-programs-in-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों ने गांधी व शास्त्री को किया याद, कई जगह पर हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों ने गांधी व शास्त्री को किया याद, कई जगह पर हुए कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद कर नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने अपने-अपने तरीके से दोनों नेताओं को याद किया। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान की कड़ी में रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार भी शामिल हुआ। प्रधान संदीप सिंघल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने शहर को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस अभियान में रोटरी की युवा शाखा रोट्रेक्ट क्लब ने सहयोग दिया। शहर के कई सेक्टरों की मार्केट में जाकर दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया और पेपर बेग वितरित किए।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर 21 सहित कई जगह सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर सोनल गोयल ने कहा कि प्लास्टिक बेग का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
इस मौके पर सुनील गुप्ता, देवेश गुप्ता, जितेंद्र मंगला, रोट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष आशिमा अग्रवाल मौजूद रहे। अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति द्वारा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बादशाह खान अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अरुआ योगा सेंटर की तरफ से योगाभ्यास के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अरुआ गांव में खेलों का आयोजन किया गया।
युवाओ एवं गांव की लड़कियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वरुण श्योकंद, सरपंच देवेंद्र गोयल, जिला परिषद सदस्य विक्रम ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।