{"_id":"68a88e6cd7bd9cbc12062c2f","slug":"gambling-racket-busted-in-vasant-vihar-12-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-102065-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वसंत विहार में जुआ रैकेट का खुलासा, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वसंत विहार में जुआ रैकेट का खुलासा, 12 गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ और वसंत विहार थाने की संयुक्त पुलिस ने बड़े जुआ रैकेट का खुलासा किया है। मामले में मास्टरमाइंड हरीश उर्फ क्रांति समेत 12 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 पैकेट ताश, 10 पासे और एक चमड़े के बक्से सहित 15.32 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार 12 आरोपियों में से 6 की पहले भी कई वारदात में लिप्त रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 20 अगस्त को कुसुमपुर पहाड़ी, वसंत विहार के पास से 11 आरोपियों को भारी दांव पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि रैकेट हरीश उर्फ क्रांति चला रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगढ़, दिल्ली निवासी योगेश (45), साकेत, दिल्ली निवासी सचिन (50), त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी इरफान (30), करोल बाग, दिल्ली निवासी पन्ना लाल (60), फरीदाबाद, हरियाणा निवासी चंदन (44), खानपुर, दिल्ली निवासी शाहिद खान (50), गाजीपुर, दिल्ली निवासी प्रकाश सिंह (25), वसंत विहार, दिल्ली निवासी सोनू (35), बदरपुर निवासी मुकेश (48), कालकाजी निवासी अंकित (37), मैदान गढ़ी निवासी याद मोहन (44) और वसंत विहार निवासी हरीश उर्फ क्रांति (39) के रूप में हुई है।