'सारी दिल्ली को आग लगा दो पेट्रोल डाल के'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की किसान रैली में बुधवार को दौसा के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के दो दिन बाद आज जब केजरीवाल ने उस पूरे वाकये पर अपनी चुप्पी तोड़ी तो विपक्ष समेत गजेंद्र के घर वालों ने भी उनकी माफी को स्वीकारने से मना कर दिया।
बेटे की मौत के दुख से पूरी तरह टूट चुकीं गजेंद्र की मां ने कहा कि माफी मांगने से क्या होगा? उन्होंने कहा कि 'मेरे यहां चींटि भी नहीं मारते, सारी दिल्ली को आग लगा दो पेट्रोल डाल के।'
वहीं गजेंद्र के पिता ने कहा कि केजरीवाल ने माफी मांगी इसका मतलब है कि वह अपने को दोषी समझते हैं। उनके माफी मांगने से कुछ नहीं बदलेगा।
'जांच पर नीजि तौर पर नजर रखें केजरीवाल'
जहां एक ओर गजेंद्र के माता और पिता ने केजरीवाल से नाराजगी जताई है वहीं उसके भाई विजेंद्र ने केजरीवाल से इस मामले की जांच पर नीजि तौर पर नजर रखने को कहा है।
विजेंद्र ने कहा कि, 'मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि एक राजनीतिज्ञ की तरह व्यवहार करने से अच्छा है कि वो इंसानियत की दृष्टि से इस मामले को देखें।'
विजेंद्र ये भी चाहता है कि जांच एजेंसियां गजेंद्र की आत्महत्या का सच सामने लाएं और केजरीवाल उनकी पूरी सहायता करें।