गजेंद्र मामले पर पुलिस और आप सरकार में ठनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंतर-मंतर पर आप की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की खुदकुशी के मामले में दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के बीच गतिरोध थम नहीं रहा। पुलिस ने डीएम को सूचनाएं देने से एकदम इंकार कर दिया है।
डीएम की ओर से तय आखिरी समय सीमा भी शुक्रवार सुबह खत्म हो गई। दिल्ली पुलिस ने महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं का हवाला देते हुए उनके आग्रह को ठुकराते हुए कहा कि वह सारी जानकारी कोर्ट को देगी।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने किसान गजेंद्र सिंह की खुदकुशी को लेकर डीएम से मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू करने के लिए कहा था। डीएम ने पुलिस को मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी पेश करने के लिए शुक्रवार 11 बजे तक का समय दिया था।
डीएम को लिखा पत्र डीसीपी बोले नहीं साझा कर सकते जानकारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला डीसीपी विजय कुमार की ओर से शुक्रवार सुबह डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके साथ कोई जानकारी साझा नहीं कर सकती। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, अत: जांच का अधिकार उनका हो जाता है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि पुलिस को सीआरपीसी सहित दिल्ली पुलिस कानून के तहत मामले की जांच का अधिकार है। अगर किसी को कोई शंका है तो हम कानूनी राय लेंगे।
उन्होंने पुलिस व डीएम के बीच चल रहे विवाद पर ये कहते हुए कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि सरकार और पुलिस के बीच संवाद उनका विशेषाधिकार है, जिसका मीडिया में खुलासा नहीं किया जा सकता।
कानूनी राय लेकर काम करेंगे। डीएम ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर वह खुदकुशी से संबंधित सूचना साझा नहीं करेंगे तो वह कोर्ट जाएंगे।