G-20 Summit: दिल्ली में कई सड़कों पर दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, यहां पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी
जी-20 कारकेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। दोनों दिन दिन में तीन बार अलग-अलग समय पर रिहर्सल की जाएगी। ऐसे में लोगों काफी परेशानी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 2 व 3 सितंबर को जी-20 कारकेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। दोनों दिन दिन में तीन बार अलग-अलग समय पर रिहर्सल की जाएगी। ऐसे में लोगों काफी परेशानी हो सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों दिन की एडवाइजरी जारी करते हुए रूट देखकर यात्रा करने व कई रास्तों से बचने की सलाह दी है।
दो सितंबर-
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल दिनांक 2 सितंबर, 2023 को सुबह 08.30 बजे से की जायेगी। रिहर्सल के हिस्से के रूप में, कारकेड दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली जाएगा। रिहर्सल सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक, 4.30 बजे से 6 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक होगी।
कारकेड की रिहर्सल के दौरान इन सड़कों से न निकलें
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग 11 मूर्ति, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोलचक्कर तीन मूर्त, गोलचक्कर जीकेपी, गोलचक्कर गोल मेथी, गोलचक्कर एमएलएनपी,गोलचक्कर मानसिंह रोड, सी–हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग - सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों रोड - रिंग रोड, गोलचक्कर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, गोलचक्कर यशवंत प्लेस, गोलचक्कर सत्य मार्ग/शांतिपथ, गोलचक्कर कौटिल्य, गोलचक्कर विंडसर प्लेस,जनपथ - कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ, गोलचक्कर क्लैरिज, विवेकानंद मार्ग, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, लोधी फ्लाईओवर के नीचे, प्रेस एन्क्लेव रोड - लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे, जोसेफ टीटो मार्ग - सिरी फोर्ट रोड और शेरशाह रोड।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यात्रियों को इन सड़कों और जंक्शनों पर जाम व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और निर्दिष्ट समय सारणी के दौरान उपर्युक्त सड़कों और जंक्शनों से बचें। हालांकि, यदि यात्रा अपरिहार्य है तो यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
इन मार्गों से यात्रा कर सकते हैं-
उत्तर-दक्षिण गलियारा
-रिंग रोड - आश्रम चौक - सराय काले खां - महात्मा गांधी मार्ग - आईपी फ्लाईओवर - महात्मा गांधी मार्ग - आईएसबीटी कश्मीरी गेट - रिंग रोड - मजनू का टीला।
-एम्स चौक से रिंग रोड - धौला कुआं - रिंग रोड - बरार स्क्वायर - नारायणा फ्लाईओवर- राजौरी गार्डन जंक्शन - रिंग रोड - पंजाबी बाग जंक्शन - रिंग रोड - आजादपुर चौक
पूर्व-पश्चिम गलियारा
-डीएनडी फ्लाईओवर - रिंग रोड - आश्रम चौक - मूलचंद अंडरपास - एम्स चौक - रिंग रोड - धौला कुआं - रिंग रोड - बरार स्क्वायर - नारायणा फ्लाईओवर तक।
-युधिष्ठिर सेतु - रिंग रोड - चंदगी राम अखाड़ा - माल रोड - आजाद पुर चौक - रिंग रोड - लाला जगत नारायण मार्ग।
रेलवे स्टेशनों के लिए
यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, टीएसआर, टैक्सियों का उपयोग कर सकते हैं । हालांकि, सड़क यात्रा के दौरान उन्हें कुछ भीड़ और परिणामस्वरूप देरी का सामना करना पड़ सकता है , इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना अग्रिम समय लेकर बनायें । रेलवे स्टेशनों तक आसान और अधिक सुविधाजनक पहुंच के लिए यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी जाती है ।
हवाई अड्डे के लिए
यात्री हवाई अड्डे की यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, टीएसआर, टैक्सियों का उपयोग कर सकेंगे । हालांकि, सड़क यात्रा के दौरान उन्हें कुछ भीड़ और परिणामस्वरूप देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना अग्रिम समय लेकर बनायें । रेलवे स्टेशनों तक आसान और अधिक सुविधाजनक पहुंच के लिए यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के माध्यम से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग करें ।
सिटी बस सेवाएं
सिटी बस सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होंगी, फिर भी वास्तविक समय यातायात की स्थिति के आधार पर उन्हें नई दिल्ली जिले में कुछ सड़क मार्गों से मोड़ा जा सकता है।
3 सितंबर 2023 को जी-20 कारकेड रिहर्सल
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल दिनांक 3 सितंबर, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से की जाएगी। पहली रिहर्सल सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होगी। दूसरी सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और तीसरी, 12.30 बजे से 16.00 बजे तक होगी। इन रिहर्सल के चलते इन मार्गों पर ट्रैफिक को रेगूलेट किया जाएगा। ये मार्ग है- महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीमगढ़ बाईपास भैरों रोड-रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी–हेक्सागन R/A मानसिंह रोड, गोलचक्कर एमएलएनपी, गोलचक्कर गोल मेथी, गोलचक्कर जीकेपी, गोलक्कर तीन मूर्ति, 11 मूर्ति गोलचक्कर कौटिल्य, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर यशवंत प्लेस, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, जनपथ–कर्तव्यपथ, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग गोलचक्कर विंडसर प्लेस, गोलचक्कर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ, गोलचक्कर सत्य मार्ग/शांतिपथ विवेकानंद मार्ग, बाराखंभा रोड रेड लाइट गोलचक्कर ए क्लैरिज, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे लोधी फ्लाईओवर के नीचे, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे, जोसेफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड।