फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G-20 Many shortcomings are staining the beauty of Pragati Maidan

जी-20 : प्रगति मैदान की सुंदरता में दाग लगा रही कई कमियां, पास में ही होगा मुख्य समारोह और पीएम डिनर

Wed, 12 Apr 2023 07:10 PM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला,दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला,दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 07:10 PM IST
सार

कई खामियां प्रगति मैदान व आसपास के मार्गों की सुंदरता में दाग लगा रही हैं। दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों के सर्वे में ये कमियां सामने आई हैं। अब इन कमियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
G-20 Many shortcomings are staining the beauty of Pragati Maidan
फाइल फोटो - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस संबंध में दिल्ली समेत पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जी-20 सम्मेलन का मुख्य सम्मेलन प्रगति मैदान में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मेहमानों को पुराने किले में डिनर देंगे। मगर कई खामियां प्रगति मैदान व आसपास के मार्गों की सुंदरता में दाग लगा रही हैं। दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों के सर्वे में ये कमियां सामने आई हैं। अब इन कमियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी सदस्य देशों के प्रमुख भारत का दौरा करेंगे। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न होटल व दूतावासों में ठहरेंगे। ऐसे में संभावित ठहरने के स्थान, कार्यक्रम स्थल और मार्गां का सर्वे किया गया है। पिछले अनुभव को देखते हुए जलभराव होने वाली जगहों, भीड़भाड़, रोशनी, सेंट्रल वर्ज, सेंट्रल ग्रिल, रोड साइनेज, रोड मार्किंग और सड़क अवसरंचना की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सर्वे कर उनकी पहचान की गई है। ऐसे में प्रगति मैदान को चमकाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इन कमियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


चमकाने के लिए उठाए जा रहे ये कदम-
डब्ल्यू पाइंट तिलक मार्ग-

सिकंदरा रोड से मथुरा रोड के प्रवेश पर स्काई-वॉक के नीचे वाले मध्य मार्ग की री-डिजाइनिंग, आईटीओ से मथुरा रोड के प्रवेश पर सेंट्रल वर्ज पर लोहे की ग्रिल को हटाना, बहादुर शाह जफर मार्ग पर सेंट्रल वर्ज पर लोहे की ग्रिल हटाना, जेब्रा क्रॉसिंग व स्टॉप लाइन का पेंट व पेड़ों की छंटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रगति मैदान का गेट नंबर 10/सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन-
मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने मथुरा रोड पर सड़क के मध्य मार्ग पर पहला यू-टर्न बंद करना, मथुरा रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास बस स्टॉप और ऑटो रिक्शा स्टैंड की जगह बदलना, मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने बने हुए छोटे आईलैंड को हटाना और मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने वाले पैदल पथ को कम करना।

 


गेट नंबर 7, भगवान दास रोड- मथुरा रोड क्रॉसिंग रेड लाइट-
गेट नंबर-7 के सामने सड़क के मध्य भाग में कट से पहले दोनों कैरिज्वे में रंबल स्ट्रिप्स के साथ-साथ ब्लिंकर लगाने के गेट नंबर-7 के अंदर और बाहरी राज्यों के प्रमुखों की सुगम आवाजाही होगी। सड़क के मध्य भाग पर हाइड्रोलिक तंत्र या यांत्रिका बल द्वारा संचालित सतह या उप सतह पर मोबाइल, चलायमान बूम बैरियर, बैरिकेड्स की स्थापना, अंडरपास नंबर 4 के निकास के पैदल पथ पर नोज का निर्माण, गेट नंबर-7 में आसानी से प्रवेश के लिए भगवानदास रोड पर आइलैंड की पुन: डिजाइनिंग, असमान सतह के कारण सड़क के दोनों ओर कारपेटिंग और जन सुविधा को हटाना।

 


गेट नंबर-6, मथुरा रोड-पुराना किला रोड क्रॉसिंग-
मथुरा रोड पर गेट नंबर 6 के सामने सड़क के मध्य मार्ग में कट से पहले दोनों कैरिज्वे में रंबल स्ट्रिप्स के साथ कट और साथ में ब्लिंकर से पुराना किले से गेट नंबर 6 में आने व बाहर जाने में आसानी होगी। पुराना किला रोड पर यू-टर्न के पास छोटे आइलैंड को हटाना, यू-टर्न को चौड़ा करने के लिए पुराना किला सुरंग की ओर मथुरा रोड का चौड़ीकरण, मथुरा रोड पर यू-टर्न बंद करना, पुराना किला रोड पर बाएं मोड़ पर आइलैंड के कर्वेचर का पुन: निर्माण करना, पाइल लाइन वाले सड़क के मध्य मार्ग की री-डिजाइनिंग और पुराना किला यू-टर्न पर पेड़ का स्थानांतरण।


गेट नंबर-6 के पास मथुरा रोड पर पेट्रोल पंप-
आइलैंड की री-डिजाइनिंग करके पेट्रोल पंप की ओर स्थानांतरित किया जाना, पेट्रोल पंप के बाहर वाल कमरे को स्थानांतरित किया जाना, मटका पीर के बाहर चार दीवारी का एक जैसा सौंदर्यीकरण, जेब्रा क्रॉसिंग- स्टॉप लाइन का पुन: पेंट और सड़क की मरम्मत।



भैरों मार्ग-मथुरा रोड क्रॉसिंग रेड लाइट-
जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन का पुन: पेंट, राष्ट्रीय कला संग्रहालय के पास स्लिप रोड का सौंदर्यीकरण, गेट साइड से ठीक पहले छोटे सड़क के मध्य मार्ग को हटाना, आइलैंड की री-डिजाइनिंग, गेट नंबर 5 बी के सामने यू-टर्न के कर्वेचर की री-डिजाइनिंग, गेट नंबर 4 से भैरों मंदिर पार्किंग तक भूमिगत मार्ग का विस्तार ताकि प्रगति मैदान से निकलने वाले पैदल यात्री सीधे भैरों मार्ग पार्किंग तक पहुंच सके। गेट नंबर 4के सामने जल भराव की समस्या को सुलझाना, गेट के ओर ढलान को सही करना, संग्रहालय को देखने के लिए आने वाले छात्रों व आगंतुकों को रुकने की जगह की कमी को देखते हुए नाली को ढकना, सड़क को चौड़ा करना, प्रगति मैदान की दीवार तक सड़क को चौड़ा करना और गेट नंबर 1 के सामने की झुग्गियों को हटाना व सौंदर्यीकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed