फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Future e bikes technology showcased at Semicon India

Semicon India: भविष्य की ई-बाइक्स की तकनीक का प्रदर्शन, सर्किट की जांच माइक्रो सेकेंड में; जानें क्या है खास

Fri, 13 Sep 2024 02:10 PM IST
आकाश दुबे दीपक शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दीपक शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया में 26 देशों के 836 स्टाल लगाए जा रहे हैं। सेमीकॉन में ही भविष्य की ई बाइक्स को बेहतर बनाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन
Future e bikes technology showcased at Semicon India
सेमीकॉन इंडिया 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे सेमीकॉन इंडिया-2024 के दूसरे दिन स्टालों पर तकनीक के क्षेत्र में भारत के मजबूत भविष्य की झलक दिखाई दीं। यहां पर ई-बाइक्स के उन्नत डिजाइन और उन्हें अपग्रेड करने कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किए गए हैं। 

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिका इंडिया व प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया में 26 देशों के 836 स्टाल लगाए जा रहे हैं। सेमीकॉन में ही भविष्य की ई बाइक्स को बेहतर बनाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया है। इसके लिए उनकी चार्जिंग क्षमता से लेकर कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी समाधान प्रस्तुत किए गए हैं।

विज्ञापन

अंतरिक्ष जैसा वैक्यूम बनाने वाली मशीन
हैदराबाद की कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप बनाने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण लाई है जो वैक्यूम तैयार करता है। यह उपकरण अंतरिक्ष जैसा वैक्यूम तैयार कर देता है। 
 

सर्किट की जांच माइक्रो सेकेंड में 
प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया में गैजेट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सर्किट की एसेंबली व जांच के प्लांट हैं। यह सूक्ष्म व माइक्रोचिप को 100 गुना तक बड़ा करके दिखाने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन

75% निर्यात ग्लोबल वैल्यू चेन पर निर्भर
अंतरराष्ट्रीय व्यापार के 70% भाग का प्रतिनिधित्व करने के साथ ग्लोबल वैल्यू चैन आधुनिक निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। भारत में भी ग्लोबल वैल्यू चेन इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि देश का 75% निर्यात भी इस पर निर्भर करता है। यह आयोजन इसी लिए अहम है।

भारत में कारोबार के लिए शानदार माहौल है। भारत जैसा कर रहा कोई दूसरा देश नहीं कर रहा। - जिन सून ली (कोरिया), सीनियर एग्जीक्यूटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed