फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   furor in delhi assembly for rohit vemula

दिल्ली विधानसभा सत्र: रोहित वेमुला की पहली बरसी पर न्याय की मांग, हुआ हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
furor in delhi assembly for rohit vemula
द‌िल्ली व‌िधानसभा में मनीष स‌िसोद‌‌िया - फोटो : अमर उजाला

रोहिता वेमुला की पहली बरसी पर न्याय की मांग कर रहे छात्रों की पिटाई मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा में एक संकल्प पारित किया गया।

विज्ञापन


इस मामले पर अल्पकालिक चर्चा भी की गई जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली, हैदराबाद व देश के विभिन्न भागों में रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों व युवाओं पर प्रायोजित अत्याचार व उत्पन्न स्थितियों के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। आप विधायकों ने केंद्र की मोदी सरकार को दलित विरोधी बताया।
विज्ञापन

 
दिल्ली विधानसभा में पारित संकल्प में केंद्रीय गृह मंत्रालय से वेमुला के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में कहा गया कि वेमुला की पहली बरसी पर जेएनयू व अन्य यूनिविर्सिटी के छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया। जो काफी निंदनीय है। सदन ने पूर्ण समर्थन के साथ संकल्प को पारित किया। इस संकल्प को आप विधायक सोमनाथ भारती ने पेश किया।

इस मुद्दे को लेकर अल्पकालिक चर्चा में हिस्सा लेते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। वे अपना हिस्सा समझते हैं।

राजधानी में देश के किसी भी हिस्से से आने वाले वाले छात्रों पर पुलिस की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके भी इशारे पर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।


दिल्ली में दलित छात्रों पर अत्याचार होगा तो हम चुप नहीं रहेंगे। केंद्र सरकार से पूछा कि आपको छात्रों को मारने का किसने लाइसेंस दिया। ये नाथूराम गोडसे के चेले हैं इन्हें गांधी से नफरत है। दलितों के खिलाफ कुछ भी हुआ तो सबसे पहली चिंगारी इसी दिल्ली के विधानसभा से निकलेगी।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वेमुला मामले में कुख्यात होने के बाद भी हैदराबाद के उपकुलपति को सम्मानित किया। शिक्षण संस्थाओं को भी दलित विरोधी गतिविधियों की तरफ ले जाया जा रहा है। कुछ खास जातियां यहां मालिक हैं और बाकी लोग किरायेदार की तरह हैं। ये इस देश में नहीं चलेगा। छात्रों की पिटाई का घोर निंदा करता हूं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed