फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full politics in the capital regarding the panic button

Delhi: पैनिक बटन को लेकर राजधानी में भरपूर सियासत, भाजपा का आरोप- सरकार ने किया 800 करोड़ का घोटला

Sun, 18 Jun 2023 08:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को आम आदमी पार्टी को घेरा।

विज्ञापन
Full politics in the capital regarding the panic button
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को आम आदमी पार्टी को घेरा। मीडिया से दोनों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिला सुरक्षा की बात तो करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए टैक्सी में लगने वाले पैनिक बटन के मार्फत भ्रष्टाचार करवाते हैं। 

विज्ञापन


बड़े-बड़े दावे किए गए महिला सुरक्षा के लिए इस तरह का बटन लगाया गया है, लेकिन ये बटन किसी भी निजी टैक्सी में काम नहीं कर रहा है। पांच साल में 800 करोड़ रुपये इस बटन को लगाने के लिए वसूले गए। इस मामले में मंत्री कैलाश गहलौत पर एफआईआर दर्ज की जाए। टैक्सियों में लगे पैनिक बटन काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद कैलाश दावा कर रहे हैं कि बटन काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि यह एक बड़ा घोटाला है। इसमें प्रति टैक्सी पहले 9 हजार रुपये फिर 17 हजार रुपये बटन के नाम पर वसूले गए। गहलोत को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वे आकर दिखाएं कि क्या बटन काम कर रहे हैं और अगर उन्होंने यह साबित कर दिया कि बटन दबाने से सहायता मिलती है तो माफी मांगने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed