फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full dress rehearsal tomorrow, avoid coming to New-Central Delhi

सलाहः कल फुल ड्रेस रिहर्सल, नई-मध्य दिल्ली आने से बचें

Wed, 22 Jan 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal tomorrow, avoid coming to New-Central Delhi
file pic - फोटो : pti

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बृहस्पतिवार 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। रिहर्सल परेड बृहस्पतिवार सुबह 9:50 मिनट पर विजय चौक से शुरू होकर लालकिला तक जाएगी।

विज्ञापन


परेड विजय चौक से राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग होते हुए लालकिला मैदान पहुंचेगी। 26 जनवरी को परेड इस रूट से गुजरेगी और यही रास्ते बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


23 जनवरी को दो मेट्रो स्टेशन व 26 जनवरी को चार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह सुबह से दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें। मार्गों के बंद होने के कारण बृहस्पतिवार को मध्य व नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि 22 जनवरी की रात से भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ न आने दें। पड़ोसी राज्यों से बात कर 22 जनवरी की रात से संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। सुबह 9 बजे से साढ़े बारह बजे तक परेड रूट की तरफ आने से बचें।

ये मार्ग बंद रहेंगे

. 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
. 22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा।
. 23 जनवरी को सुबह सवा 9 बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागन -इंडिया गेट बंद रहेगा।
. सुबह साढ़े 9 बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हैक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
. 23 जनवरी को सुबह 10 बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि मार्गों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।

उत्तर-दक्षिण आने-जाने के लिए
उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोलचक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल और बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। 

पूर्व-पश्चिम आने-जाने के लिए
. रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोदी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड धौला कुआं, वंदे मातरम, शंकर रोड होकर पार्क स्ट्रीट जा सकते हैं। इसके अलावा रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं।
. उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड़, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगस होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाएं
. दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग धौला कुंआ, मदर टेरेसा क्रेसेंट, राममनोहर लोहिया का गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं। 
. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं। 

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाएं
. दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल और कोड़िया पुल होकर जा सकते हैं। 
. उत्तरी दिल्ली से बुलवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन से लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग जा सकते है।  

सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
. पार्क स्ट्रीट-उद्यान मार्ग, पहाड़गंज का आराम बाग चौक, कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय, भैरों मंदिर प्रगति मैदान के पास, हनुमान मंदिर-यमुना बाजार, मोरी गेट, आईएसबीटी-कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट। 

एनसीआर से आने वाली बसें कैसे जाएं दिल्ली में गंतव्य स्थान तक
. गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड होकर भैरो मार्ग जाएंगी और वहां खत्म हो जाएंगी।
. गाजियाबाद से आने वाली सभी बसों को मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपरा चुंगी से मोड़ दिया जाएगा। 
. हरियाणा आदि जगहों से धौला कुंआ की तरफ आने वाली बसें धौला कुआं पर ही खत्म हो जाएंगी। 
. बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाली बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। 
. एनएच-24 की तरफ से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेेंगी और आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।

दो मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
23 जनवरी को मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलेगी। यहां पर स्टेशन बदलने की सुविधा भी होगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन सुबह पांच से 12 बजे तक और लोक कल्याण मार्ग व पटेल चौक सुबह पौने 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 

व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी
. 22 जनवरी को रात 10 बजे के बाद 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक दिल्ली में हल्के और भारी व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
.सराय काले खां से आईएसबीटी के बीच रिंग रोड पर सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक हल्के व भारी वाहनों के चलने पर रोक रहेगी। 

ऑटो व टैक्सी के यहां आने-जाने की अनुमति नहीं होगी
23 जनवरी को सुबह 7 बजे से परेड खत्म होने तक ऑटो व टैक्सी को मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर तक अशोक रोड, टॉलस्टॉय मार्ग तक संसद मार्ग, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर तक फिरोजशाह रोड, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, एसबी मार्ग, हुमायूं रोड, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग और सरदार पटेल मार्ग पर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।  

सीसीटीवी कैमरों से परेड रूट पर नजर रखी जाएगी
संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि 23 व 26 जनवरी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से परेड रूट पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कुछ संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दें। पैरा-ग्लाइडर, पैरा मोर्ट्स, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोर्ट संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और छोटे एयरक्राफ्ट उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन चीजों के उड़ाने पर 15 फरवरी तक प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed