फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full dress rehearsal of Independence Day program in Delhi many roads closed traffic police issued advisory

दिल्लीवाले ध्यान रखें: आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रास्ते रहेंगे बंद; एडवाइजरी जारी

Tue, 13 Aug 2024 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Aug 2024 01:18 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार की जाएगी। इस कारण कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को मंगलवार सुबह कुछ रास्तों से सुबह चार बजे 10 बजे तक बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Full dress rehearsal of Independence Day program in Delhi many roads closed traffic police issued advisory
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार की जाएगी। इस कारण कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को मंगलवार सुबह कुछ रास्तों से सुबह चार बजे 10 बजे तक बचने की सलाह दी है। लालकिले के आसपास ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है।

विज्ञापन

लाल किले के आसपास ट्रैफिक अलर्ट
-13 अगस्त 2024 को सुबह 4:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कई सड़कें सामान्य ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगी और केवल लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।
-दिल्ली गेट से चट्टा रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग।
-जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक लोथियन रोड।
-एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी.मुखर्जी मार्ग।
-फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड।
-रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग।
-एस्प्लेनेड रोड और उसका लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक।
-राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड।
-आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड यानी सलीमगढ़ बाईपास।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से बचकर रहें...
जिन वाहनों पर रिहर्सल के लिए पार्किंग लेबल नहीं है, वे सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिक्स मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरु मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए बाहरी रिंग रोड से बच सकते हैं।

विज्ञापन

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
-अरबिंदो मार्ग सफदरजंग रोड कमाल अतातुर्क मार्ग-कौटिल्य मार्ग- एस.पी.एम. मार्ग-11 मूर्ति-मदर टेरेसा क्रिसेंट पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग-पंचकुडय़ां रोड-रानी झांसी रोड और उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंचें।
-कनॉट प्लेस मिंटो रोड भवभूति मार्ग अजमेरी गेट श्रद्धानंद मार्ग लाहौरी गेट चौक नया बाजार पीली कोठी एस.पी. मुखर्जी मार्ग से ओडीआरएस तक पहुंचें और उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंचे।
-यमुना पार करने के लिए निजामुद्दीन पुल पर पहुंचें पुश्ता रोड जी.टी. रोड और युधिष्ठिर सेतु को पार करके आईएसबीटी तक पहुंचे और उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed