फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   full Armed miscreants looted 37 lakhs in gurugram

हथियारबंद बदमाशों ने गैस एजेंसी मैनेजर से लूटे 37 लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 26 Nov 2018 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 26 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
full Armed miscreants looted 37 lakhs in gurugram
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बैंक में 37 लाख रुपये जमा करवाने जा रहे एक गैस एजेंसी के मैनेजर व ड्राइवर को सोमवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने सुशांत लोक में लूट लिया। बदमाश बाइक पर आए थे। उनसे मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पूरी वारदात पास ही शिक्षांतर स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस सहित अपराध शाखा की 6 टीमें जांच में जुट गई। साउथ सिटी-1 में उर्वशी गैस एजेंसी है, जिसके प्रबंधक सुशील हैं।
विज्ञापन


रोजाना सिलिंडर बिक्री से एकत्र होने वाली रकम अगले दिन सुबह एजेंसी संचालक महेंद्र को चेक करवाकर बैंक में जमा करवाई जाती है। बृहस्पतिवार की रकम बैंक में जमा नहीं हो पाई थी। उसके बाद बैंक तीन दिन बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घात लगाए बैठे थे तीन हथियारबंद बदमाश

इस वजह से नकदी एजेंसी में ही थी, जो करीब 37 लाख रुपये थी। जिसे सुशील लेकर महेंद्र के घर गया था। हिसाब चेक करवाने के बाद सुशील कैश को बैग में रख बैंक जाने के लिए निकला था। वह जैसे ही क्रेटा कार में जाकर बैठा पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों में से दो ने सुशील व गाड़ी के ड्राइवर को काबू कर लिया। 

उन्हें बंदूक के बल डराया और विरोध करने पर मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक से  फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) इंद्रजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों ने नकाब पहने हुए थे। मैनेजर और ड्राइवर के बयान पर उनके स्केच तैयार करवाए जा रहे हैं। उनकी तलाश में 6 टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed