फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fugitive gangster boxer caught near Mexico with the help of FBI

Delhi: एफबीआई की मदद से मैक्सिको के पास पकड़ा गया फरार गैंगस्टर बॉक्सर, आज लाया जा सकता है भारत

Tue, 04 Apr 2023 06:40 AM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 06:40 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में बॉक्सर की तलाश कर रही थी। दीपक बॉक्सर लंबे समय से देश से बाहर था। रोहिणी अदालत में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से वह गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था।

विज्ञापन
Fugitive gangster boxer caught near Mexico with the help of FBI
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश से बाहर पहली बार किसी गैंगस्टर को पकड़ने में कामयाबी पाई है। टीम ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और इंटरपोल की मदद से देश के शीर्ष दस गैंगस्टरों में शुमार दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर को मैक्सिको के पास गिरफ्तार किया है। गृहमंत्रालय के सूत्र के मुताबिक दीपक को आज भारत लाया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में बॉक्सर की तलाश कर रही थी। दीपक बॉक्सर लंबे समय से देश से बाहर था। रोहिणी अदालत में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से वह गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह बरेली से रवि अंटिल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कोलकाता के रास्ते जनवरी 2023 में मैक्सिको भाग गया था। पासपोर्ट पर मुरादाबाद, यूपी का पता दिया था। दीपक को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल की देखरेख में टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था

गोगी गिरोह की लारेंस बिश्नोई गिरोह से सांठगांठ है। दीपक 2016 में बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था। बॉक्सर गैंग पर 2018 में मकोका लगने के बाद से वह फरार था। इस दौरान भी अमित गुप्ता समेत दो हत्याएं, पुलिसकर्मियों पर कातिलाना हमला और मार्च 2021 में कुलदीप उर्फ फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भगाकर ले जाने में वांछित था। अमित गुप्ता की हत्या ने नौकरशाहों व आईपीएस अफसरों में सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed