फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fugitive accused in six murders in Delhi arrested

छह हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार: 2017 में एक परिवार के लोगों को उतारा था मौत के घाट, 2025 से जमानत लेकर था गायब

Thu, 18 Jun 2026 09:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 18 Jun 2026 09:51 PM IST
सार

बुराड़ी इलाके में एक परिवार के छह लोगों की वर्ष 2017 में हत्या कर दी थी।मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गया था। 25 अक्तूबर 2025 को जमानत लेकर आरोपी गायब हो गया था।

विज्ञापन
Fugitive accused in six murders in Delhi arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर और उसके परिवार के छह लोगों की हत्या करने के बाद जमानत पर बाहर आया आरोपी अक्तूबर 2025 में फरार हो गया। पिछले माह अदालत ने भी उसे भगोड़ा करार दे दिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने आरोपी साहिब खान उर्फ बंटी (36) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए वर्ष 2017 में योजना बनाकर पहले प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर खान के परिवार को खत्म दिया। इसके बाद अपने परिवार की तलाश में जमानत पर जेल से बाहर आए मुनव्वर खान की भी हत्या कर दी। मामले में आरोपी लगातार जेल में बंद था। अक्तूबर 2025 में जमानत पर बाहर आने के आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन

उत्तरी-जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मुनव्वर खान का बुराड़ी इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार था। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व दो बेटे थे। वर्ष 2014 में साहिब खान मुनव्वर के संपर्क में आया। उसने इनके साथ काम करना शुरू कर दिया। इस बीच वर्ष 2016 में दुष्कर्म के एक मामले में मुनव्वर खान जेल चले गए।

वर्ष 2017 में साहिब खान ने मुनव्वर की प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रची। उसने परिवार की हत्या की योजना बना ली। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने का बहाना बनाकर आरोपी मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों को मेरठ के मवाना ले गया। वहां तीनों की हत्या कर शव को नहर किनारे दफना दिया।

विज्ञापन

बाद में मुनव्वर के बेटों को दिल्ली में एक प्लाट पर बुलाया। वहां दोनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद उनके शव को भी दफना दिया गया। इस बीच जेल में बंद मुनव्वर को परिवार के गायब होने की खबर मिली तो वह 15 दिन की जमानत लेकर परिवार को ढूंढने के लिए जेल से बाहर आ गया। अगले ही दिन साहिब ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुनव्वर की हत्या कर दी।

हत्या का राज खुला तो पुलिस ने साहिब खान और उसके साथियों को दबोच लिया। इसके बाद लगातार वह जेल में बंद था। अक्तूबर 2025 को वह बहन की शादी के लिए जमानत लेकर 15 दिन के लिए बाहर आया, लेकिन वापस नहीं गया। मई 2026 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

इस बीच 14 जून को बुराड़ी थाना पुलिस को खबर मिली कि आरोपी नत्थूपुरा चौक के पास आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जनवरी 2026 में उसके पिता की मौत के बाद वह सोनीपत में किराये पर रहने लगा था और समय-समय पर मुनव्वर खान की संपत्तियों की देखभाल के लिए बुराड़ी आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed